सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
बलुवाना न्यूज पंजाब 150 किलो अफीम, 40 किलो पोस्त व 95 हजार ड्रग मनी सहित दो काबू अबोहर, 24 दिसंबर (बलुवाना न्यूज पंजाब): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह, थाना खुईखेड़ा बोदीवाला के प्रभारी सचिन कुमार, एएसआई जगजीत सिंह, एएसआई परमजीत सिंह, एएसआई अंग्रेज कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नहर गंग कैनाल शुगर मिल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक स्कोर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली तो गाड़ी में सवार दो युवकों से 150 किलो अफीम, 40 किलो पोस्त व 95 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों की पहचान चन्ना सिंह पुत्र तेजा सिंह, निर्मल सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी गांव बघेला थाना महितपुरा नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 107, 23.12.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया। दोनों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह नशा कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करना था। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। फोटो:8 पुलिस पार्टी व पकड़े गए आरोपी। हर्ष कुमार नगर थाना 2 के हैड मुंशी नियुक्त अबोहर, 24 दिसंबर (बलुवाना न्यूज पंजाब): फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह व एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल के दिशा निर्देशों पर नगर थाना 2 के मुंशी को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर हर्ष कुमार को नगर थाना 2 का हैडमुंशी नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपना पद्भार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति पर सहकर्मचारियों ने उन्हेें बधाई दी। फोटो:9, हैडमुंशी हर्ष कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें